खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी का छलका दर्द
IPS Bhanu Pratap Singh: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और खगड़िया पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद अब भरतपुर तक पहुंच गया है. करीब 10 साल पहले परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी करने वाले दंपती के रिश्ते में अब तलाक की स्थिति बन गई है. पूजा बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह का पति-पत्नी का विवाद शहर के मथुरा गेट थाने तक जा पहुंचा है.
एसपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं और उनका परिवार भरतपुर शहर के गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है. कुछ दिन से एसपी भानु प्रताप छह वर्ष की बेटी को लेकर भरतपुर ही थे, लेकिन बिहार से पत्नी पहुंची तो वह यहां से निकल गए. पत्नी का पीहर भी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील तिवारी का वास में है.
एसपी की पत्नी पूजा ने थाने में बताया है कि भानु प्रताप सिंह से उनकी मुलाकात वर्ष 2015 में किसी कार्यक्रम में हुई थी. इसके बाद 16 जनवरी 2016 को परिजनों की नाराजगी के बाद भी उनके साथ शादी की. करीब पांच वर्ष तक भरतपुर के ही एक निजी स्कूल में महिला शिक्षक के रूप में कार्य किया. यूपीएससी में चयन होने के बाद वह पुलिस अधिकारी बन गए. इसके बाद सब कुछ अच्छा चलता रहा, लेकिन अब पति छह वर्ष की बेटी को मुझसे दूर करना चाहते हैं.
एसपी की पत्नी पूजा पहले गीता कॉलोनी में ससुराल पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक कोशिश करने के बाद भी परिजनों ने गेट नहीं खोला. ऐसे में वह विजय नगर स्थित पति की बहन के यहां पहुंची तो वहां भी गेट नहीं खोला. थाने पहुंची तो एसएचओ ने एसपी से बात की. उन्हें पारिवारिक विवाद कहते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया. देर रात तक पूजा थाने में ही बैठी रहीं.
भानु प्रताप सिंह बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. उन्होंने हिंदी साहित्य में मास्टर्स किया है. इसी विषय के साथ उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. बताया जाता है कि 2018 से 2020 के बीच उन्होंने लगातार तीन बार यूपीएससी की परीक्षा पास की. बिहार के चर्चित पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं.
बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर हाल में ही वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने पत्नी पूजा से चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी थी. इसमें वह धनवंत सिंह राठौड़ से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं. इसमें भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उनके साथ क्या गुजर रही है, इसे भी समझने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है. वायरल ऑडियो में भानु प्रताप सिंह कहते हैं कि अब आगे क्या होगा, इसका फैसला न्यायालय करेगा.
उन्होंने बातचीत के दौरान आमने-सामने बैठकर बात करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि जहां बुलाया जाएगा, वहां वह आने के लिए तैयार है. अच्छे लोगों के साथ बैठकर बातचीत करने की बात भी स्वीकार की है. भानु प्रताप सिंह के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि वह मेडिसिन ले रहे हैं. स्थिति बेहतर होने के बाद वह बातचीत के लिए तैयार है.
पूजा ने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर किया जा रहा है. मानसिक तनाव के बीच उन्होंने फिनाइल पी लिया था. इसके बाद पटना के आइजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा परिवार बचाना है. उन्हें पति और बेटी दोनों चाहिए. वह किसी तरह का विवाद नहीं चाहती हैं.
पूजा ने कहा कि वह सिर्फ अपने परिवार को फिर से साथ देखना चाहती हैं. पूजा ने बताया कि उनकी और भानु प्रताप सिंह की लव मैरिज हुई थी. उनके मुताबिक शादी के चार साल बाद भानु प्रताप सिंह आईपीएस बने उनके पति के संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया. अब वह सवाल उठा रही हैं कि साथ मिलकर शुरू किया गया परिवार इस स्थिति तक कैसे पहुंच गया. पूजा ने कहा कि उनके पति की ओर से न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है. उनके पास न पैसा है और न पावर. वह अपने परिवार को टूटता नहीं देखना चाहती.
‘यह मेरे परिवार का व्यक्तिगत मामला है. इसमें कुछ नहीं बोल सकता. बाकी आप मैडम से ही पूछिए.’ -भानु प्रताप सिंह, एसपी, खगड़िया
ये भी पढ़ें- गंगा में पलटी नाव…डूबने लगे 10 बांग्लादेशी; BSF के जवानों ने जान पर खेलकर बचाया
दूसरी ओर मथुरा गेट एसएचओ ने कहा कि यह न्यायालय से जुड़ा प्रकरण है. महिला बेटी की सुपुर्दगी चाहती है. पुलिस इसमें कैसे कार्रवाई कर सकती है. कोर्ट जो निर्णय करेगा, यह कोर्ट पर ही निर्भर करता है. दंपती का विवाद है. एक बार बेटी व उसकी मांग को आमने-सामने रूबरू करा देंगे, अगर बेटी जाना चाहेगी तो उसकी सुपुर्दगी दिला देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…