‘पति के संघर्ष में दिया साथ, अब पावर आई तो बदल गए’: खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी का छलका दर्द
IPS Bhanu Pratap Singh: एसपी की पत्नी पूजा पहले गीता कॉलोनी में ससुराल पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक कोशिश करने के बाद भी परिजनों ने गेट नहीं खोला. ऐसे में वह विजय नगर स्थित पति की बहन के यहां पहुंची तो वहां भी गेट नहीं खोला. थाने पहुंची तो एसएचओ ने एसपी से बात की. उन्हें पारिवारिक विवाद कहते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया.





