गंगा नदी में नाव पलटने से 10 बांग्लादेशी डूबने लगे तो बीएसएफ के जवानों ने बचाया(इमेज-AI)
Murshidabad Ganga River Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास गंगा नदी में शनिवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नदी में नाव पलटने के बाद 10 बांग्लादेशी नागरिक तेज बहाव में डूबने लगे. इनमें सिर्फ 30 दिन का एक मासूम बच्चा, दो अन्य बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल थीं. इसी दौरान सीमा पर गश्त कर रहे BSF के जवानों की नजर पानी में फंसे लोगों पर पड़ी. जवानों ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
जानकारी के मुताबिक BSF की 71वीं बटालियन के जवान मुर्शिदाबाद में खंडुआ सीमा चौकी के पास गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें गंगा नदी की तरफ से मदद के लिए आवाजें सुनाई दीं. जवानों ने देखा कि कुछ लोग नदी के तेज बहाव में फंसे हुए हैं और उनकी जान खतरे में है. हालात की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने तुरंत तेज रफ्तार वाली नाव से नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू कर दिया.
तेज बहाव के बीच एक-एक कर बचाई जान
नदी का बहाव तेज था और नाव पलटने के बाद सभी लोग पानी में संघर्ष कर रहे थे. ऐसे मुश्किल हालात में BSF जवानों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना रेस्क्यू शुरू किया. जवानों ने एक-एक कर सभी 10 लोगों को पानी से बाहर निकाला. इनमें एक महीने का बच्चा भी था. महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जवानों ने विशेष सावधानी बरती.
Murshidabad -A small dinghy carrying about 11–12 people, including women and children, capsized in a strong current on the Padma while crossing from Bakhrali Ghat in Chapainawabganj Sadar toward Joharpur Camp and Ward 8 of Narayanpur. One passenger swam ashore. The others were… pic.twitter.com/vmqZaKi0EN
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 13, 2026
अगर BSF के जवानों की नजर समय रहते इन लोगों पर नहीं पड़ती तो गंगा का तेज बहाव बड़ा हादसा कर सकता था. कुछ ही देर की देरी इन लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी.
चापाई नवाबगंज से जोहरपुर जा रहे थे
रेस्क्यू किए गए लोगों ने BSF जवानों को बताया कि वे बांग्लादेश के जोहरपुर गांव के रहने वाले हैं. सभी लोग चापाई नवाबगंज से जोहरपुर जा रहे थे. इसी दौरान गंगा नदी में उनकी नाव अचानक पलट गई और नाव में सवार सभी लोग पानी में गिर गए.
नाव पलटने के बाद तेज बहाव उन्हें बहाकर भारतीय सीमा की तरफ ले आया. इसी दौरान खंडुआ सीमा चौकी के पास गश्त कर रहे BSF जवानों ने उन्हें देख लिया और तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें- भगोड़े जाकिर नाइक पर भारत ने कसा शिकंजा! BRICS के मंच पर PM मोदी ने उठाया मुद्दा, मलेशिया ने दिए सकारात्मक संकेत
नदी से बाहर निकालने के बाद BSF जवानों ने सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और निगरानी में रखा. सभी की हालत सामान्य होने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बांग्लादेश के समकक्ष बल के जवानों को सौंप दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

