देश

यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने आईपीएस विजय कुमार, आज खत्म हो रहा आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है. डीजी विजिलेंस विजय कुमार को यूपी डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश सीएम ने दिए हैं. आईपीएस विजय कुमार डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ ही अब यूपी डीजीपी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. बता दें कि कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल आज (31 मई) को खत्म हो रहा है. जिसे देखते हुए योगी सरकार ने विजय कुमार को ये जिम्मेदारी सौंपी है. विजय कुमार 2024 में रिटायर होंगे.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल गांधी ‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं’, RSS पर भी साधा निशाना

11 मई 2022 से यूपी को नहीं मिला स्थायी डीजीपी

गौरतलब है कि 11 मई 2022 को यूपी डीजीपी रहे मुकुल गोयल को योगी सरकार ने हटा दिया था. जिसके बाद डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था. डीएस चौहान के रिटायर होने के बाद आरके विश्वकर्मा को डीजीपी को यूपी पुलिस की कमान सौंपी गई थी। एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक यूपी को स्थायी डीजीपी नहीं मिल पाया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि डीजी विजिलेंस विजय कुमार के रिटायरमेंट के बाद यूपी को स्थायी DGP दिए जाने को लेकर नामों पर मंथन होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago