Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने आईपीएस विजय कुमार, आज खत्म हो रहा आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है. डीजी विजिलेंस विजय कुमार को यूपी डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश सीएम ने दिए हैं.

आईपीएस विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है. डीजी विजिलेंस विजय कुमार को यूपी डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश सीएम ने दिए हैं. आईपीएस विजय कुमार डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ ही अब यूपी डीजीपी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. बता दें कि कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल आज (31 मई) को खत्म हो रहा है. जिसे देखते हुए योगी सरकार ने विजय कुमार को ये जिम्मेदारी सौंपी है. विजय कुमार 2024 में रिटायर होंगे.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल गांधी ‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं’, RSS पर भी साधा निशाना

11 मई 2022 से यूपी को नहीं मिला स्थायी डीजीपी

गौरतलब है कि 11 मई 2022 को यूपी डीजीपी रहे मुकुल गोयल को योगी सरकार ने हटा दिया था. जिसके बाद डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था. डीएस चौहान के रिटायर होने के बाद आरके विश्वकर्मा को डीजीपी को यूपी पुलिस की कमान सौंपी गई थी। एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक यूपी को स्थायी डीजीपी नहीं मिल पाया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि डीजी विजिलेंस विजय कुमार के रिटायरमेंट के बाद यूपी को स्थायी DGP दिए जाने को लेकर नामों पर मंथन होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital