आस्था

चित्तौड़गढ़ में मन्नत पूरी होने पर कारोबारी ने मंदिर में चढ़ाई चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन, छप्पन भोग भी किए अर्पित

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से श्रद्धा और आस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक कारोबारी की मन्नत पूरी हुई तो उसने मंदिर में चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन चढ़ाई है. इस कारोबारी ने चांदी से बनी पेट्रोल पंप मशीन के साथ सांवरिया सेठ को छप्पन भोग अर्पित किए.

क्या है पूरा मामला?

जारोली परिवार की चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला क्षेत्र में अच्छी खासी पहचान है. परिवार के अनुसार, बेटे कुशल कुमार और सुशील कुमार ने एक नए पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसमें अड़चनें आ रही थीं. इसके चलते लगातार असफलता मिल रही थी. ऐसे ही कठिन समय में उन्होंने चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी कि अगर उनका काम बन गया तो वो ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पित करेंगे और चांदी की प्रतीकात्मक पेट्रोल पंप मशीन भेंट करेंगे.

मन्नत हुई पूरी, मिला पेट्रोल पंप का लाइसेंस

कुछ ही समय बाद उनकी मन्नत पूरी हुई. उन्हें पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस मिल गया, जिसके बाद बड़ीसादड़ी क्षेत्र में उनके फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ. इसी कड़ी में आभार स्वरूप शनिवार को डीजे की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

ये भी पढ़ें: सावन के पावन महीने में शिव-पार्वती की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानिए क्या होता है भौम प्रदोष और जया पार्वती प्रदोष ?

चांदी की पेट्रोल पंप मशीन लेकर श्रद्धालु नाचते-गाते पहुंचे मंदिर

शोभायात्रा आवरी माता रोड स्थित होटल से शुरू हुई, जहां से छप्पन भोग और चांदी की पेट्रोल पंप मशीन की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु नाचते-गाते सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर ‘सांवलिया सेठ की जय” के जयकारों से गूंज उठा.

सिर पर रखकर मंदिर के अंदर ले गए पेट्रोल पंप मशीन

परिवार के लोग चांदी से बनी प्रतीकात्मक पेट्रोल पंप मशीन को सिर पर रखकर मंदिर के अंदर ले गए. उन्होंने सांवलिया सेठ के चरणों में मशीन को अर्पित किया. इस दौरान छप्पन भोग प्रसाद भी चढ़ाया गया. इस अवसर पर राज्य के सहकारिता और पर्यटन मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे. श्रद्धा की भावना से भरे अनोखे तोहफे की हर जगह चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी वीडियो काफी देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago