इरफान अंसारी के बयान पर बवाल
Irfan Ansari: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनके बयान में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात का जिक्र है. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने देश को संभाल रखा है, वरना 40 लाख छात्र भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति में पहुंचा देते. उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में घमासान मच गया है.
मंत्री के बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. बीजेपी का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का इस तरह का बयान गंभीर है. पार्टी ने इसे देश के हालात को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी बताया है.
इरफान अंसारी के बयान के बाद झारखंड बीजेपी ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है. बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की है. बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए.
वहीं, इस पूरे विवाद में कांग्रेस अपने मंत्री के साथ खड़ी नजर आ रही है. झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इरफान अंसारी के बयान का समर्थन किया है. पार्टी का कहना है कि मंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा है. कांग्रेस के मुताबिक, विपक्ष को उनकी बात इसलिए चुभ रही है क्योंकि उन्होंने सच बोला है.
ये भी पढ़ें- नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम
इस विवाद के बीच अब सबकी नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर है. सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्री के बयान पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर इस मामले में चुप्पी बनाए रखेंगे? फिलहाल बीजेपी मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी है, जबकि कांग्रेस उनके बचाव में उतर आई है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…