Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. शेरपुर गंगा नदी इलाके में हुई मुठभेड़ में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी घायल हो गए.

patna-maner-encounter-three-accused-pacs-president-murder

पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Patna Maner Encounter: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार तड़के शेरपुर गंगा नदी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाश मारे गए. पुलिस के मुताबिक तीनों दुर्गा अष्टमी की रात पैक्स अध्यक्ष की हत्या में शामिल थे. मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है.

पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सूरज और बबलू ने संजीत कुमार की हत्या में शूटर की भूमिका निभाई थी, जबकि जेपी यादव इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. पुलिस ने तीनों को पेशेवर शूटर बताया है.

सुबह करीब 3 बजे हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे शेरपुर गंगा नदी इलाके में अपराधियों और पुलिस टीम का आमना-सामना हुआ. बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. मुठभेड़ 15 मिनट से ज्यादा समय तक चली. इस दौरान तीनों अपराधियों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई.

मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है. दानापुर-2 के एसडीपीओ एके झा ने बताया कि तीनों अपराधी कई थानों में वांछित थे.

घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए गए हैं. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे. एफएसएल की सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

दुर्गा अष्टमी की रात हुई थी पैक्स अध्यक्ष की हत्या

संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या 19 अक्टूबर की रात हुई थी. वह अपने साथी पिंटू कुमार के साथ दलान पर बैठे थे. इसी दौरान दो बाइक से चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे. दोनों कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने मौके पर करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाई थीं. गोली लगने से संजीत कुमार और पिंटू कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की मौत हो गई. वहीं, प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार की जांघ में गोली लगी थी.

ये भी पढ़ें- यूपी में राम के बाद कृष्ण पर सियासी जंग हुई तेज, सपा के पोस्टर पर BJP को लगी मिर्ची, दे दिया करारा जवाब

पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधी पेशेवर शूटर थे और सुपारी लेकर हत्या करते थे. जांच में जेपी यादव को संजीत कुमार हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. वहीं, बबलू कुमार और सूरज कुमार पर गोली चलाने का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital