कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा के विधायक इरफान सोलंकी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि आज हाई कोर्ट में सुनवाई है. जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है. इरफान सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की है. इरफान सोलंकी इस समय महराजगंज जेल में बंद है.
कानपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने 7 जून 2024 को सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों को 7 साल की कैद सजा सुना रखा है. मामले की सुनवाई के दौरान इरफान सोलंकी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हाई कोर्ट में बार-बार उनकी याचिका पर सुनवाई टल जा रही है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई करने को कहा है. इरफान सोलंकी सहित सभी पांचो पर आरोप है कि यूपी के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा नाम की एक महिला का घर जलाए जाने के मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई थी.
इस मामले के चलते 8 नवंबर 2022 को समाजवादी पार्टी नेता इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली और अनूप यादव सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. सजा के बाद सोलंकी की विधायकी छिन गई है. इरफान सोलंकी को मिली 7 साल की सजा के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी. इस बार समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…