Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इरफान सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका दायर की

इरफान सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका दायर की। कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधायकी छिन गई.

irfan solanki
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा के विधायक इरफान सोलंकी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि आज हाई कोर्ट में सुनवाई है. जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है. इरफान सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की है. इरफान सोलंकी इस समय महराजगंज जेल में बंद है.

कानपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने 7 जून 2024 को सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों को 7 साल की कैद सजा सुना रखा है. मामले की सुनवाई के दौरान इरफान सोलंकी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हाई कोर्ट में बार-बार उनकी याचिका पर सुनवाई टल जा रही है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई करने को कहा है. इरफान सोलंकी सहित सभी पांचो पर आरोप है कि यूपी के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा नाम की एक महिला का घर जलाए जाने के मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई थी.

सपा नेताओं ने दर्ज कराया मुकदमा

इस मामले के चलते 8 नवंबर 2022 को समाजवादी पार्टी नेता इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली और अनूप यादव सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. सजा के बाद सोलंकी की विधायकी छिन गई है. इरफान सोलंकी को मिली 7 साल की सजा के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी. इस बार समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital