देश

नौकरी के बाद ये काम करते है IRS अधिकारी अन्वेष

उड़ीसा के आदिवासी जंगलो में स्ट्रगल कर रहे लोगो से लेकर, घर चलाने के लिए स्ट्रगल करते ट्रांसजेंडर और आम लोगो के स्ट्रगल से जुड़ी कहानियों को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्म में पिरोकर तैयार किया गया है फिल्म कथाकार की डायरी ‘The Tale Of Ordinary Lives’ में।

असल में इंडियन रेवेन्यू सर्विस में 2013 बैच के IRS अधिकारी अन्वेष को अक्सर आम लोगों से जुड़ी इंस्पायर करने वाली कहानियां अक्सर इंस्पायर करती रही है। इसीलिए इन्होंने सोचा अगर लोगो से जुड़ी ये कहानियां लोगो तक पहुंच जाए तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता और कहानियों को पहुंचाने का माध्यम सिर्फ सिनेमा हो सकता है। लेकिन इनके लिए दो घंटे के लिए फिल्म बनाना इतना आसान भी नहीं था। क्योंकि इन दिनों अन्वेष GST मे ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर है लेकिन इसके बाबजूद अन्वेष ने क्रिएटिविटी के मामले में यह साबित कर दिया कि अगर आपके पास अपने सपने को पूरा करने के लिए जोश और जुनून है तो आप अपनी जिम्मेदारियों के साथ भी अपने सपने को पूरा कर सकते है।

शास्त्रीय संगीत में ग्रेजुएशन

आपको बता दे सिविल सर्विसेस के इतिहास में अन्वेष ऐसे पहले अधिकारी है जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में ग्रेजुएशन किया है। अन्वेष को कला बचपन से ही आकर्षित करती थी। वह मात्र जब 2 साल के थे तब उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था . छोटी सी उम्र से संगीत की पढ़ाई करने के बावजूद अन्वेष ने सिविल सर्विस 2013 में बिना कोचिंग के 236 रैंक हासिल किया था। हालांकि अन्वेष ने IRS सर्विस को चुना था लेकिन कला के प्रति उनका रुझान फिर भी कम नहीं हुआ .

इन दिनों अन्वेष GST पुणे में ज्वांइट कमिश्नर के पद पर तैनात है GST चोरी की रोकथाम करने वाले डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण पद इतने व्यस्त होने के बाबजूद भी इनसे जुड़ी मजेदार बात यह है कि दिन में अन्वेष ऑफिस में शिद्दत से ड्यूटी कर देशसेवा करते है। तो वही इनका ऑफिस के बाद का वक्त क्रिएटिविटी में गुजरता है। ज्वांइट कमिश्नर अन्वेष ने GST/Customs /DRI डिपार्टमेंट के लिए भी कई डॉक्यूमेंट्री बनाई है।

इसके अलावा वह अभी तक कई म्यूजिक वीडियो बना चुके है और MX Player की एक शॉर्ट फिल्म ‘सोसायटी’ में काम कर चुके है। इसके साथ साथ फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर की वेब सीरीज ‘City of Dreams’ में भी कैमियो कर चुके है। और अब जल्द ही अपनी फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ (The Tale Of Ordinary Lives) से बतौर Independent Filmmaker डेब्यू करने जा रहे है।

हमेशा पूरी ईमानदारी से करते है ऑफिशयल ड्यूटी 

फिल्म से जुड़े सवाल पर अन्वेष कहते है कि मैं अपनी ऑफिशयल ड्यूटी हमेशा पूरी ईमानदारी से निभाता हूं। ठीक उसी तरह ऑफिस के बाद मैने अपनी फिल्म के लिए भी बहुत मेहनत की है।

कोविड के दौरान मेरी पोस्टिंग मुंबई में थी जब मैने इस फिल्म की राइटिंग शुरू की थी और फिर 2022 में शूटिंग शुरू हुई । ठीक एक साल मुझे फिल्म शूट करने में लगा और फिर उसके बाद जब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हुआ तब मेरा ट्रांसफर पुणे हो गया . उसके बाद फिर पुणे में भी यही सिलसिला चला। मैं दिन भर ऑफिस करने के बाद शाम को फिल्म का काम करता था यहां तक कि कई महीने तक लगातार मैं सीधा ऑफिस से स्टूडियो पहुंचता था और रात को 2 या 3 बजे वापस लौटता था और यह रूटीन करीब दो साल चला. कहते है न आप शिद्दत से मेहनत करो तो मेहनत रंग लाती है तो फिलहाल फिल्म कथाकार की डायरी’ (The Tale Of Ordinary Lives) बन कर लगभग तैयार है।

फिल्म में पांच कहानियां

फिल्म की कहानी से जुड़े सवाल पर अन्वेष बताते है फिल्म में पांच कहानियां है और इन पांच कहानियों के किरदार मास्टर है जिन्होंने जिंदगी से स्ट्रगल कर हार न मानने की ठानी है. एक कहानी ट्रांसजेंडर की है तो दूसरी कहानी एक फिल्ममेकर कैंसर पेशेंट की है जिसका जुनून कैमरा है तीसरी कहानी एक नॉर्थ ईस्ट के स्पोर्ट्स कोच की है जो एक राजा का बेटा है लेकिन वह उड़ीसा के आदिवासी जंगलों में बच्चों को स्पोर्ट्स सिखाता है। चौथी कहानी एक ऐसे यंग म्यूजिशियन की है जो बॉलीवुड में काम के लिए बहुत स्ट्रगल करता है लेकिन उसका म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को पसंद नहीं आता और पांचवी कहानी एक साल के बच्चे की है जिसकी मां उसे छोड़कर ऑफिस जाती है।. इसके अलावा फिल्म में तीन गाने है। अन्वेष आगे कहते है मेरी फिल्म किसी स्पेशल क्लास के लिए नहीं बल्कि नॉर्मल लोगो से जुड़ी कहानिया है और उन्हीं के लिए डेडीकेटेड है कैसे ये पांच किरदार जिंदगी की मुश्किलो से टकराते है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई में बंद होने जा रहा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? जानें पूरी सच्चाई

फिल्म रिलीज के सवाल पर अन्वेष कहते है कि फिल्म रिलीज की डेट अभी तय नहीं हुई है क्योंकि फिल्म में थोड़ा बहुत काम पोस्ट प्रोडक्शन में अभी भी बाकी है। रिलीज की डेट से जुड़ा डिसीजन तो प्रोड्यूसर्स का ही होगा लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं। अभी तक हमने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगो को फिल्म दिखाई है उन्हें भी फिल्म अच्छी लगी है और मुझे उम्मीद है लोगो से जुड़ी ये कहानियां दर्शकों को जरूर पसंद आएंगी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

1 minute ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

3 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

12 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

19 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

25 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

25 minutes ago