चुनाव

“कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा डबल इंजन”, अखिलेश यादव ने बताया- 4 जून के बाद क्या-क्या बदलने वाला है

Lok Sabha Election: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और बांसगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 4 तारीख को खुशियों के दिन आएंगे, प्रेस वालों के भी खुशियों के दिन आएंगे. मित्र मंडली तो बदलेगी ही बदलेगी, मंत्रिमंडल और मीडिया मंडल भी बदलेगा. जो सुनाते रहे मन की बात, अब होगी संविधान की बात.

“कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा डबल इंजन”

उन्होंने कहा कि कुशीनगर वो इलाका है, जहां डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था. डबल इंजन कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा. ना विकास हुआ, ना नौजवानों को नौकरी मिली. ना ही किसानों को मदद मिली. दस साल में उन्होंने ना चीनी मिल चलाई, ना गन्ने की कीमत बढ़ाई. हम सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उनकी फसल की कीमत भी दिलाएंगे. नौकरी मिलेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा, पुरानी पेंशन मिलेगी, शिक्षामित्र, बेरोजगार सबकी मदद होगी. हमारी माताएं-बहनें जो गरीब हैं, उनके खाते में हर साल 1 लाख रुपए देने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- “रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…

उन्होंने कहा कि यह जो मन की बात और मनमर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है, अब लोग संविधान की बात करना चाहते हैं. इंडिया गठबंधन और सपा ने तय किया है कि ना केवल सरकारी नौकरियां दी जाएगी, आरक्षण के तहत आपको हक और सम्मान मिलेगा, अग्निवीर व्यवस्था हमेशा के लिए खत्म होगी.

सरकार बनेगी तो राशन की मात्रा बढ़ेगी

अखिलेश यादव ने कहा कि 4 जून के बाद सरकार बनेगी तो राशन की मात्रा बढ़ेगी, गुणवत्ता बढ़ेगी, राशन के साथ आटा और डाटा देने का काम होगा. चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है. ये संविधान हमारी संजीवनी है. रोटी-कपड़ा और मकान, सबसे पहले बचाना है संविधान.

जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है

उन्होंने कहा कि ये सातवें चरण का चुनाव है और जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जिन लोगों ने झूठी बातें और झूठे वादे किए हैं, वो आज जनता के सामने डगमगा रहे हैं. हम और कांग्रेस जुड़ गए तो एक और एक ग्यारह हो गए, भाजपा वाले आपस में लड़ गए तो एक से एक गया तो जीरो हो गया. जो लोग कहते थे निवेश लाएंगे, निवेश ना गोरखपुर पहुंचा, ना देवरिया पहुंचा, जो संस्थाएं नौकरियां दे सकती थी, आरक्षण दे सकती थी, उन्हें भी इन्होंने बेच दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago