देश

क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने जा रही है बसपा? सपा नेता शिवपाल यादव ने मायावती को लेकर कही ये बात

UP Politics: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब राजनीतिक दलों का पूरा फोकस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की ओर हो गया है. तो वहीं कहीं भी खाता न खोल पाने वाली सपा पूरी मजबूती के साथ आने वाले चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हारने के बाद कांग्रेस ही नहीं ‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A) के घटक दलों की चिंता भी बढ़ गई है और गठबंधन को नई रणनीति पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता व महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके बाद यूपी में सियासत तेज हो गई है.

बलिया दौरे पर पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन में मायावती को शामिल करने को लेकर और अगर विपक्ष को लोकसभा चुनाव जीतना है तो क्या मायावती का साथ होना जरूरी है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएगी.” इस पर उनके जब पूछा गया कि, क्या ये मायावती या इंडिया गठबंधन के बिना ऐसा सम्भव होगा? इस पर शिवपाल ने कहा कि, “हम लोग चाहेंगे कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो और मायावती तो पहले बीजेपी से दूरियां बढ़ाएं.” इसी के साथ ही शिवपाल ने चुनाव में कांग्रेस को हार मिलने को लेकर कहा है कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की जरूरत है और कांग्रेस को इस बारे में सोचने की भी जरूरत है.

ये भी पढ़ें- UP News: रायबरेली में डॉक्टर, पत्नी और उनके 2 बच्चों के शव सरकारी आवास से मिलने के बाद मचा हड़कंप, ये सच्चाई आई सामने

कांग्रेस के सम्पर्क में हैं मायावती!

गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव में तेलंगाना को छोड़कर अन्य जगहों पर करारा हार कांग्रेस को मिली है. इस पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा गठबंधन को और मजबूत करने की बात कही जा रही है. वहीं दूसरी तरफ अकेले चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकने वाली बसपा का भी प्रदर्शन कांग्रेस, सपा के साथ खराब रहा. फिलहाल राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि, 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को बदल सकती है और किसी गठबंधन में शामिल हो सकती है. अगर सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो कांग्रेस से सम्पर्क साध रही हैं और कहा जा रहा है कि, दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच दिल्ली में जल्द ही मुलाकात हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

29 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

32 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

52 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago