देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला का गर्भगृह हुआ तैयार, 4000 संतों समेत हजारों लोगों को निमंत्रण भेजा, प्राण प्रतिष्ठा में 50 देशों के प्रतिनिधि आएंगे

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटा हुआ है. तो वहीं भव्य मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा होने को आया है. कार्यक्रम से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा तीन प्रमुख मूर्तिकारों रामलला की तीन अलग-अलग मूर्ति का निर्माण करने में जुटे हैं. तो वहीं मंदिर में फिनिशिंग का काम अभी शेष रह गया है, जिसके लिए कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, 20 दिसम्बर तक रामलला की इन तीनों मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया जाना है. मेहमानों को लेकर आखिरी लिस्ट भी तैयार की जा रही है.

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने मीडिया को जानकारी दी कि, “लार्सन टूब्रो और टाटा और ट्रस्ट की ओर से सेवा दे रहे इंजीनियर आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं और आवश्यकता अनुसार प्रत्येक कार्य के लिए अलग अलग कार्यों के मजदूर बढ़ाये जा रहे हैं.” उन्होंने आगे बताया कि, ‘मंदिर परिसर में 3200 से भी अधिक लेबर काम कर रहे हैं. गर्भगृह बनकर तैयार हो चुका है तो वहीं रामलला का विग्रह पूर्णताः की ओर अग्रसर है.’ रामलला की मूर्ति को लेकर चंपत राय ने जानकारी दी कि, मूर्तिकारों ने बताया है कि 8 दिन का फिनिशिंग का कार्य शेष रह गया है. प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा पाठ प्रारम्भ होगा. इसके लिए यज्ञ शाला का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा और इसी मौके पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भ गृह में की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार का डिजिटल प्लान, राममय होगा सोशल मीडिया प्लेटफार्म, इन्फ्लूएंसर्स करेंगे प्रमोशन

5 वर्ष के बाल रूप में दिखेंगे भगवान राम

चंपत राय ने मीडिया से बात करते हुए रामलला की मूर्ति को लेकर जानकारी दी और बताया कि, राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल रूप 5 वर्ष का बालक बाल रूप की पत्थर की खड़ी प्रतिमा 4 फीट 3 इंच यह अयोध्या में तीन स्थानों पर बनाई जा रही है. तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन पत्थरों पर तीन कारीगर मूर्तियों को आकार दे रहे हैं. भगवान जिस किसी के हाथ को स्वीकार कर ले. यह पत्थर की प्रतिमाएं लगभग तैयार है 90% तक तैयार हो गई हैं. कारीगरों के मुताबिक, एक सप्ताह में फिनिशिंग का काम खत्म हो जाएगा.

गर्भ गृह तैयार

ट्रस्ट के महासचिव ने गर्भ गृह को लेकर जानकारी दी और बताया कि, प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के गर्भ ग्रह में की जाएगी. ग्राउंड फ्लोर करीब तैयार हो गया है, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक रही-सही कसर भी दूर कर दी जाएगी. फिलहाल कार्यक्रम में कोई बाधा नहीं आएगी. ग्राउंड फ्लोर बहुत लंबा चौड़ा है इस पर जमीन में मार्बल का फ्लोरिंग कुछ हिस्सों में हो गया है. कुछ हिस्सों में काम चल रहा है यह कोई महत्व की बात नहीं है. फ्लोर अगर नहीं भी बना तो भी गर्भगृह तैयार है. मंदिर उद्घाटन के बाद भी निर्माण कार्य चलता रहेगा.

निमंत्रण सूची बनकर तैयार

चंपत राय ने कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को लेकर जानकारी दी कि, प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के 4000 संतों को निमंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि, मेहमानों की सूची बनकर तैयार हो गई है. कई संतों को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए निमंत्रण भेजा गया है तो वहीं तमाम संतों-महंतों को हाथों-हाथ भी निमंत्रण भिजवाया गया है. लगभग 3200 संतो को बाई पोस्ट सूचनाएं प्रेषित की गई हैं. दो-तीन दिन में 700-800 संतो को भी भाई पोस्ट कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा जाएगा. 2000 गृहस्थों के नामों की भी सूची तैयार कर ली गई है. इसमें खेल जगत, वैज्ञानिक हैं, सैनिक, प्रशासन, पुलिस के अधिकारी हैं, जज आदि को शामिल किया गया है. अधिवक्तागण और मीडिया हाउस व उद्योगजगत से जुड़े लोगों भी इसी सूची में रखा गया है. देश के साथ ही भारत के बाहर से भी मेहमान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ सकते हैं. कोशिश की जा रही है कि 50 देश से एक-एक रिप्रेजेंटेटिव जरूर आ जाएं. चंपत राय ने कहा कि, मेहमानों व अन्य कार्यों को देखने के लिए एक बहुत बड़ी टीम अपने-अपने क्षेत्र में सारे कार्यों को कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago