खेल

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप 2024! वापसी के दिए संकेत

Faf du Plessis: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर विचार कर रहे हैं. साल 2021 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के साउथ अफ्रीका के लिए खेलने के बाद से डु प्लेसिस ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. वाइट गेंद फॉर्मेट में उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2020 के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ केप टाउन में टी20 सीरीज में खेला था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में डु प्लेसिस करेंगे वापसी

39 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने के बाद से घरेलू स्तर पर खेल रहे हैं. इसके साथ ही वह आईपीएल में भी खेल रहे हैं. हाल के दिनों में डु प्लेसिस ने घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में डु प्लेसिस शुभमन गिल के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उन्होंने 14 पारियों में 730 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!

फाफ डु प्लेसिस का इंटरनेशनल करियर

फाफ डु प्लेसिस के इंटरनेशन करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 69 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 118 इंनिंग में उन्होंने कुल 4163 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में डु प्लेसिस के नाम 10 शतक और 21 अर्धशतक है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रन है. वहीं वनडे क्रिकेट में फाफ डु प्लेसिस ने 143 मैचों के 136 पारियों में 5507 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक औऱ 35 अर्धशतक दर्ज है. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 185 रन है. जबकि, उन्होंने 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसकी 50 इनिंग में उनके नाम 1528 रन दर्ज है. टी20 में उनके नाम एक शतक और दस अर्धशतक दर्ज है. टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 119 रन है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago