इजरायल दौरे पर जाएंगे ब्रिटिश पीएम सुनक
हमास और इजरायल के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. हमले में अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बेघर हो गए. गाजा के अस्पताल पर हुए रॉकेट से हमले में एक साथ 500 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. जिसको लेकर पूरी दुनिया में इस हमले की निंदा की जा रही है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी तेल अवीव पहुंचेंगे. जहां सुनक इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे.
पीएम ऋषि सुनक के दौरे को लेकर ब्रिटेन के पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुनक इजरायल पर हुए हमले पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए तेल अवीव जाएंगे. दूसरी तरफ पीएम सुनक ने दौरे से पहले कहा कि हमास के भयावह हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई. हर एक व्यक्ति की मौत किसी त्रासदी से कम नहीं है.
सुनक ने आगे कहा कि गाजा में बीते मंगलवार को हुए रॉकेट से हमले में सैकड़ों जानें चली गईं. इस बर्बर हमले के बाद विश्वभर के नेताओं को एक मंच पर आकर इस खतरनाक स्थिति से निकलने के लिए विचार करना चाहिए. सुनक ने कहा कि ब्रिटेन के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकलने में सक्षम बनाने के लिए एक मार्ग खोलने को लेकर भी चर्चा करेंगे.
ब्रिटिश पीएमओ की तरफ से बताया गया कि हमास के हमले में 7 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई है. इसके साथ ही 9 लोग लापता हैं. सुनक के अलावा ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली इस संघर्ष पर चर्चा और समाधान के लिए अगले तीन दिनों में मिस्र, तुर्किए और कतर का दौरा करेंगे.
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इजरायल का दौरा किया था. जहां उन्होंने नेतन्याहू से मुलाकात कर युद्ध के बारे में जानकारी ली थी. इसके साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…