देश

Israel In India: लक्षद्वीप के लिए इजरायल ने किया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू करेगा ये प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है. नई दिल्ली में मालदीव के राजनयिकों को तलब किए जाने के बाद माले में भारतीय उच्चायुक्तों को समन जारी किया गया. दोनों देशों के बीच की तकरार खत्म होते नहीं दिख रही है. इसी बीच भारत के सबसे अच्छे मित्र देशों में शामिल इजरायल ने लक्षद्वीप को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इजरायल ने कहा है कि वह इस केंद्र शासित प्रदेश में समुद्री पानी को साफ करने के प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करेगा.

खारे पानी को मीठे पानी में बदलेगा इजरायल

भारत में इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि “डिसेलिनेशन प्रोजेक्ट शुरू करने के भारत सरकार के अनुरोध पर हम पिछले साल लक्षद्वीप गए थे. इजरायल कल से ही इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए तैयार है. ये तस्वीरें उन लोगों के लिए हैं, जो अभी तक लक्षद्वीप की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं. इन तस्वीरों में इस द्वीप के मनमोहक और आकर्षक दृश्यों को देखा जा सकता है.”

जल्द ही शुरू करेगा इस प्रोजेक्ट पर काम

बता दें कि लक्षद्वीप में पीने के मीठे पानी की काफी दिक्कत है. इसलिए इजरायल समुद्र के खारे पानी को मीठे पानी में बदलने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगा. इजयरायल के पास समुद्र के पानी को मीठे पानी में बदलने की तकनीक है. जिसे डिसेलिनेशन कहते हैं. इसके तहत खारे पानी में मौजूद खनिजों और अन्य गंदगियों को अलग कर पानी को पीने योग्य बनाया जाता है. इजरायल समुद्र से घिरा हुआ है, इसलिए उसके पास भी मीठे पानी की कमी थी, इसलिए उसने नई तकनीक के जरिए खारे पानी को मीठे पानी में बदलकर अपनी जरूरतों को पूरा करता है.

यह भी पढ़ें- Maldives Controversy: PM मोदी पर टिप्पणी मालदीव को पड़ी भारी, MEA में तलब किए गए मालदीव के राजदूत, बाहर निकलते समय उतरा दिखा चेहरा

पीएम मोदी ने किया था दौरा

दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने समंदर के किनारे चलते हुए एक वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर शेयर होने लगी थीं.

मालदीव के मंत्रियों ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वहीं दूसरी ओर मालदीव में कुछ मंत्रियों समेत अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था. जिसका जवाब भारतीयों ने देना शुरू कर दिया. ये मामला अब और भी गहरा गया है. मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर ने मालदीव के राजदूतों को तलब किया. मालदीव के राजदूत जब MEA के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तो उनके चेहरे का हावभाव बता रहा था कि भारत ने मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि मालदीव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अपने तीनों मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago