Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत इस वक्त कोहरे और कड़ाके ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है. सुबह-शाम के कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों से विलंब से चल रही हैं तो विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. आईएमडी द्वारा देश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ से ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि आने वाले दिनों में आईएमडी द्वारा कोई ‘शीत लहर’ की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
दिल्ली में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन (Delhi Weather Update) रहा. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा. नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पूरे मौसम में अब तक सबसे कम तापमान रहा. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है.
वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ के अलर्ट जारी किए गए हैं. मौसम एजेंसी ने यह भी अनुमान लगाया है कि देश के उत्तरी हिस्सों में 8 से 13 जनवरी तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव या शीत लहर की चेतावनी नहीं होगी.
आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, 8 से 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पीटीआई ने यह भी बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है.
वहीं 9 जनवरी के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है. आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो मध्यम बारिश के साथ छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…