बकरों से सजा बाजार
Jafrabad Bakra Market Bakrid 2026: दिल्ली/ हिमांशु दुबे: देशभर में 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. त्योहार को लेकर राजधानी दिल्ली के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. खास तौर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली का जफराबाद बकरा बाजार इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां 15 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं. बाजार में दूर-दूर से लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
बकरीद के त्योहार से पहले दिल्ली का जाफराबाद बकरा बाजार पूरी तरह सज चुका है. बाजार में अलग-अलग नस्ल और कीमतों के बकरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. सामान्य बकरों की कीमत जहां 15 से 20 हजार रुपये के बीच है, वहीं कुछ खास नस्ल के बकरे 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं. बाजार में बड़ी संख्या में लोग बकरे खरीदने पहुंच रहे हैं. कोई अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहा है तो कोई खास नस्ल के बकरों को देखने के लिए बाजार पहुंच रहा है. इस बार बाजार में बीटल, तोता परी और अन्य कई नस्लों के बकरे मौजूद हैं. ग्राहकों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बकरों की कीमत काफी बढ़ गई है. फिर भी त्योहार को लेकर उत्साह बना हुआ है. हम लोग 15 से 20 हजार तक का बकरा देखने आए हैं.
बाजार में सुल्तान नाम का एक बकरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं शेरा नाम के दूसरे बकरे की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है. दोनों बकरे बीटल नस्ल के हैं और पंजाब से लाए गए हैं. दुकानदारों का कहना है कि इनका वजन और कद इन्हें बाकी बकरों से अलग बनाता है.
इसी बाजार में एक ऐसा बकरा भी मौजूद है जिसकी कीमत पूरे 5 लाख रुपये रखी गई है. जो सबसे ज्यादा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है “भोला” नाम के इस बकरे को लेकर दुकानदार का दावा है कि इसके कान के नीचे अरबी में “अल्लाह” लिखा हुआ है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा रखी गई है. दुकानदार ने बताया कि मैंने इसे बचपन से पाला है. इसका नाम भोला है और ये तोता परी नस्ल का बकरा है. इसके कान के नीचे अल्लाह लिखा हुआ है इसलिए इसकी कीमत 5 लाख रखी है.
यह भी पढें: रामपुर में चलती बाइक पर युवक का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाज की तलाश में जुटी पुलिस
बाजार में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मजबूत दिखाई दी. दिल्ली सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन कराया जा रहा है. खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर जारी गाइडलाइन पर विशेष नजर रखी जा रही है. बाजार के अंदर वॉलंटियर्स तैनात हैं जबकि बाहर दिल्ली पुलिस और CISF के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. अति संवेदनशील इलाके को देखते हुए बाजार के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. CCTV और ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके. व्यापार समिति के सदस्य ने बताया कि हमने 15 से 20 वॉलंटियर्स लगाए हैं. सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और दिल्ली सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. बाजार में अच्छी भीड़ है और लोग खरीदारी के लिए लगातार पहुंच रहे हैं. रौनक अच्छी है पिछले साल की तुलना में बकरों के दामों में 1.5 गुना बढ़ोतरी है फिर भी लोग खरीद रहे है. बाकी सभी नियमों का पालन किया जा रहा है ताकि किसी को कोई भी समस्या न हो.
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…