Jaipur Airport Udan Yatri Cafe: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ का वर्चुअल उद्घाटन किया.
टर्मिनल-2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र में शुरू हुए इस कैफे में यात्रियों को मात्र 10 रुपये से नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे. यह पहल हवाई यात्रा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के सरकार के प्रयासों को मजबूती देती है.
उद्घाटन के मौके पर एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी नवीन भगत, इंटेलिजेंस ब्यूरो के सैरेम सरत कुमार, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट देवराज और मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी अनिमेष भट्ट शामिल थे.
मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि यह कैफे आम यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय उपलब्ध कराकर हवाई सफर को अधिक समावेशी बनाएगा. वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया.
ये भी पढ़ें- अब इजरायल का खेल खत्म, ईरान की तरफ से लड़ने आ गए हूती और हिजबुल्ला, अमेरिकी मरीन भी पहुंचे
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जिसने वित्त वर्ष 2024-25 में 60 लाख से अधिक यात्रियों को संभाला. करीब 776 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट रोजाना लगभग 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट को मैनेज करता है और आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान कर रहा है.
(नतांश पटेल की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…