Bharat Express DD Free Dish

जयपुर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का शुभारंभ, 10 रुपये से मिलेगा रिफ्रेशमेंट

Jaipur Airport Udan Yatri Cafe: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस कैफे में यात्रियों को मात्र 10 रुपये से नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे.

Jaipur Airport Udan Yatri Cafe

Jaipur Airport Udan Yatri Cafe: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ का वर्चुअल उद्घाटन किया.

टर्मिनल-2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र में शुरू हुए इस कैफे में यात्रियों को मात्र 10 रुपये से नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे. यह पहल हवाई यात्रा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के सरकार के प्रयासों को मजबूती देती है.

एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन के मौके पर एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी नवीन भगत, इंटेलिजेंस ब्यूरो के सैरेम सरत कुमार, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट देवराज और मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी अनिमेष भट्ट शामिल थे.

Airport Udan Yatri Cafe

किफायती दरों पर मिलेगा खाने-पीने का सामान

मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि यह कैफे आम यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय उपलब्ध कराकर हवाई सफर को अधिक समावेशी बनाएगा. वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया.

Airport Udan Yatri Cafe

ये भी पढ़ें- अब इजरायल का खेल खत्म, ईरान की तरफ से लड़ने आ गए हूती और हिजबुल्ला, अमेरिकी मरीन भी पहुंचे

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जिसने वित्त वर्ष 2024-25 में 60 लाख से अधिक यात्रियों को संभाला. करीब 776 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट रोजाना लगभग 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट को मैनेज करता है और आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान कर रहा है.

(नतांश पटेल की रिपोर्ट)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read