देश

Amber Fort Wall Collapse: जयपुर में मूसलधार बारिश का कहर, आमेर किले की दीवार ढही, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से टूटा पुल

Amber Fort Wall Collapse: राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों झमाझम बारिश की मार झेल रही है. शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश ने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट आमेर किला को भी नुकसान पहुंचा दिया. किले के दिल-ए-आराम बाग की करीब 200 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार टूटने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास मौजूद लोग घबरा गए.

गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई पर्यटक या स्थानीय शख्स मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, दीवार के पास खड़ी कुछ बाइकें मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे की आवाज सुनते ही किले में घूम रहे देसी-विदेशी पर्यटक सहम गए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हाथी की सवारी पर लगी रोक

घटना के बाद आमेर महल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हाथी की सवारी को रोक दिया है. महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि भारी बारिश के चलते ज्वाला माता मंदिर के पास स्थित दीवार कमजोर हो गई है और हाथियों व पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सवारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक दीवार और रास्ते की मरम्मत पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाते.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश, यूपी-बिहार में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

पर्यटकों और स्थानीयों के लिए चेतावनी

जयपुर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट और 21 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें.

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का कहर

तेज बारिश का असर सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोगेट मोड़ के पास बना पुल ढह गया. लगातार हो रही बारिश से पुल के पिलर कमजोर होकर खिसक गए, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. फिलहाल प्रशासन ने ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago