देश

पहले जमकर पी दारू फिर उतार दिए कपड़े, खूब बकी मां बहन की गालियां; जयपुर का Video वायरल

Jaipur Viral Girl: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे पॉश और वीआईपी इलाकों में शुमार मालवीय नगर स्थित गौरव टावर (GT) से एक ऐसी सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पिंक सिटी को हिलाकर रख दिया है. यहां दूसरे राज्य से घूमने आई एक युवती ने बीच सड़क पर अपने कपड़े उतारकर करीब एक घंटे तक ऐसा हाई-वोल्टेज हंगामा मचाया कि देखने वाले दंग रह गए.

नशे में पूरी तरह धुत नजर आ रही इस लड़की ने न सिर्फ सड़क पर नग्न होकर तांडव किया, बल्कि जमकर मां-बहन की गालियां बकीं और कैब ड्राइवर के साथ मारपीट भी की. अब इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सुबह-सुबह बीच सड़क पर तांडव(Jaipur GT Viral Girl Case)

जवाहर सर्किल पुलिस के मुताबिक, यह घटना करीब दो हफ्ते पहले (9 जून 2026) की है, जिसका वीडियो अब जाकर इंटरनेट पर लीक हुआ है. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली यह लड़की अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आई थी. सुबह करीब 7 बजे उसने घूमने के लिए एक ऑनलाइन कैब बुक की.

लेकिन जैसे ही कार गौरव टावर के पास पहुंची, लड़की ने अचानक कार रुकवा दी और नीचे उतरकर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. जब डरे हुए कैब चालक ने उसे वापस कार में बैठाने और समझाने की कोशिश की, तो लड़की ने उस पर हमला कर दिया और सड़क से पत्थर उठाकर कार के शीशे चकनाचूर कर दिए.

 

लोग बने रहे तमाशबीन, बनाते रहे न्यूड वीडियो

इस पूरे ड्रामे (Jaipur GT Viral Girl Case) के दौरान सबसे शर्मनाक बात यह रही कि सड़क पर मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर दूर खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर लड़की को काबू करने या उसे ढकने की कोशिश नहीं की. इसके उलट, कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर लड़की की नग्न अवस्था में वीडियो शूट कर ली और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला कांस्टेबलों की मदद से लड़की को काबू में कर जयपुरिया अस्पताल भिजवाया, जहां अपराजिता सेंटर में उसकी काउंसलिंग की गई.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग: BJP से झारखंड का बदला ले रही है कांग्रेस? अलर्ट मोड पर नितिन नबीन

वीडियो वायरल करने वालों पर कस सकता है शिकंजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की ने अपनी मेडिकल जांच (Nasha Test) कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते इस मामले में कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और युवती अपने साथियों के साथ वापस लौट गई. हालांकि, इस वीडियो (Jaipur GT Girl Viral Video) के सोशल मीडिया पर आने के बाद महिला नेताओं ने गहरी चिंता जताई है.

कांग्रेस नेता डॉ. अर्चना शर्मा ने साफ कहा कि भले ही लड़की ने नशे में गलती की हो, लेकिन उसकी गरिमा को तार-तार करने वाले वीडियो बनाना और उन्हें वायरल करना ‘संगीन अपराध’ की श्रेणी में आता है. पुलिस अब उन लोगों को चिन्हित कर रही है जिन्होंने इस संवेदनशील वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

18 seconds ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

14 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

50 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago