देश

जयपुर में रफ्तार का कहर, घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचला, CCTV में घटना हुई कैद

Mahesh Nagar accident Jaipur: जयपुर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. महेश नगर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वैन ने घर के बाहर बैठी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. यह दिल दहला देने वाली घटना CCTV में कैद हो गई.

करतारपुरा की चौधरी कॉलोनी निवासी कलावती गुर्जर घर के बाहर बैठी थीं. तभी अचानक एक वैन बेकाबू होकर उनकी ओर आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. वैन उन्हें करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई और फिर ऊपर से निकल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास खड़े लोगों ने वक्त रहते पीछे हटकर अपनी जान बचाई, लेकिन कलावती को संभलने का मौका नहीं मिला.

हादसे के बाद चालक मौके पर ही वैन छोड़कर फरार हो गया, जो कानून के डर की कमी को उजागर करता है. गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने वैन को किया जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को जब्त कर लिया. CCTV फुटेज के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- “बकरी को कुत्तों ने मारा, इंसानों ने कुत्तों को…” लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत से इलाके में दहशत

लगातार हो रहे ऐसे हादसे जयपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और कमजोर कानून-व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही पर कब लगाम लगेगी?

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

54 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago