मोहर्रम के मौके पर शुक्रवार को जयपुर में यौमे-ए-आशूरा का पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 250 से 300 छोटे-बड़े ताजिए तय मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचेंगे. यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. गुरुवार रात “कत्ल की रात” पर शहर के इमामबाड़ों और ताजिया स्थलों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे.
इस बार भी जयपुर राजघराने से जुड़ा 158 साल पुराना ऐतिहासिक ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. यह ताजिया वर्ष 1868 में तत्कालीन महाराजा राम सिंह ने बनवाया था. माना जाता है कि इसमें करीब 10 किलो सोना और 60 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है. इसे देश के सबसे खास और अनोखे ताजियों में गिना जाता है.
जुलूस को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. शहर में करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पूरे जुलूस पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, अभय कमांड सेंटर और सादा वर्दी में मौजूद खुफिया टीम नजर रखेगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए QRT और ERT टीम भी तैयार रहेगी.
दोपहर बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से ताजिए बड़ी चौपड़ पहुंचेंगे. यहां से जुलूस हवामहल बाजार, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट और रामगढ़ मोड़ होते हुए कर्बला मैदान तक जाएगा.
जुलूस के दौरान परकोटा क्षेत्र के कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाट गेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. इसके अलावा रोड नंबर-14 वीकेआई, कालवाड़ पुलिया, सिरसी पुलिया, 200 फीट अजमेर रोड, न्यू सांगानेर मोड़, गोपालपुरा मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर और आमेर तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे BLO
चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार और एमआई रोड सहित कई प्रमुख बाजारों में जुलूस के दौरान पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.
प्रशासन ने कहा है कि केवल लाइसेंसधारी ताजियों को ही जुलूस में शामिल होने की अनुमति होगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की साइबर सेल विशेष नजर रखेगी. अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…