सांकेतिक तस्वीर.
ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए विस्फोटक से भरे ट्रक को लूट लिया. ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक भरा हुआ था.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक राउरकेला के केबलांग इलाके से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ट्रक को रोककर उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया और फिर जबरन ट्रक को सारंडा के जंगल में लेकर चले गए. इस लूटकांड के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर है.
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने 21 मई को नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को भी मार गिराया.
यह भी पढ़ें- पनामा में थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, एक साथ की पूजा-अर्चना
इस मुठभेड़ के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि. आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी का महासचिव शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़, नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल है. नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी महासचिव स्तर के नेता को हमारी सेना ने मार गिराया है. मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…