सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों (Army) की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन महादेव में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने दाचिगाम इलाके में तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अभी और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकी टीआरएफ के सदस्य थे. ये तीनों पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शामिल थे. सेना (Army) ने ऑपरेशन महादेव के तहत कार्रवाई करते हुए इन तीनों आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.
दाचिगाम श्रीनगर का बाहरी और घने जंगलों वाला इलाका है, इस इलाके में पहले भी टीआरफ की आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रही हैं. ऑपरेशन महादेव को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है. सेना ने भी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है.
सोमवार (28 जुलाई) को सेना दाचिगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सेना (Army) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. सुरक्षा बलों को आशंका है कि जंगल में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
दाचिगाम जंगल को टीआरएफ का मुख्य हाइडआउट माना जाता है. हाल ही में इसी ग्रुप ने एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट किया था, इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था, और तीन सैनिक घायल हो गए थे. सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें, ना ही जंगलों की तरफ जाएं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…