सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों (Army) की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन महादेव में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने दाचिगाम इलाके में तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अभी और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है.
Army ने तीन आतंकियों को किया ढेर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकी टीआरएफ के सदस्य थे. ये तीनों पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शामिल थे. सेना (Army) ने ऑपरेशन महादेव के तहत कार्रवाई करते हुए इन तीनों आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.
OP MAHADEV
Contact established in General Area Lidwas. Operation in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/xSjEegVxra
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 28, 2025
दाचिगाम श्रीनगर का बाहरी और घने जंगलों वाला इलाका है, इस इलाके में पहले भी टीआरफ की आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रही हैं. ऑपरेशन महादेव को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है. सेना ने भी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है.
Army चला रही सर्च ऑपरेशन
सोमवार (28 जुलाई) को सेना दाचिगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सेना (Army) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. सुरक्षा बलों को आशंका है कि जंगल में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
टीआरएफ ने एलओसी के पास किया था ब्लास्ट
दाचिगाम जंगल को टीआरएफ का मुख्य हाइडआउट माना जाता है. हाल ही में इसी ग्रुप ने एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट किया था, इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था, और तीन सैनिक घायल हो गए थे. सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें, ना ही जंगलों की तरफ जाएं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



