सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Jammu and Kashmir: बारामूला पुलिस की अर्जी पर उरी की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर के आठ आतंकवादी संचालकों (हैंडलर) को भगोड़ा घोषित किया है. इनमें से सात की पहचान मोहम्मद आजाद, नसीर अहमद, करीम दीन, मोहम्मद हफीज मीर, मीर अहमद, शौकत अहमद पासवाल, अहद भट्ट और बशीर अहमद के रूप में हुई है.
इस सम्बंध में पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि “आतंकवादी संचालक वर्तमान में पाकिस्तान में हैं और विभिन्न आतंकवादी संगठनों के साथ काम कर रहे हैं. इन आठ आतंकवादी संचालकों के खिलाफ अदालत से सीआरपीसी की धारा 87 के तहत आदेश जारी किए गए हैं जिन्हें अदालत के आदेशों के साथ उनके आवासों और सार्वजनिक स्थानों पर चिपका दिया गया है.”
पुलिस ने आगे बताया कि एक महीने के भीतर आतंकी संचालकों को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 88 के तहत संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार शाम को एक और मुठभेड़ में आतंकियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. यह जिले में दूसरी और जम्मू डिवीजन में दिन में तीसरी मुठभेड़ थी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने डोडा के भलेसा क्षेत्र के गंडोह गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक चौकी पर फायरिंग की. सूत्रों के मुताबिक, “आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में एसओजी का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है.”
मालूम हो कि इससे पहले कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैदा सोहल गांव में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था लेकिन सीआरपीएफ के एक जवान भी शहीद हो गए थे. सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम को इस इलाके में आतंकवादियों ने फायरिंग की थी. इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने गांव को घेरने के बाद एक आतंकी को ढेर कर दिया था. जबकि, आतंकियों की फायरिंग में गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया था. दूसरी मुठभेड़ डोडा के चतरगल्ला इलाके में हुई थी. आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के संयुक्त नाका (चेकपोस्ट) पर गोलीबारी की, जिसमें पांच जवान और एक एसपीओ घायल हो गए थे. सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था जो कि लगातार जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…