देश

महाराष्ट्र में गिरने वाली है एकनाथ शिंदे की सरकार? संजय राउत के इस दावे के पीछे की वजह क्या है

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 3 महीने में महाराष्ट्र की सरकार बदलने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नई सरकार के सूत्रधार उद्धव ठाकरे होंगे. इस दौरान संजय राउत ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ मंथन किया.

एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस और उद्धव की शिवसेना ने उम्मीदवारों को उतारने के समझौते पर सहमति जताई. जिसमें तीन सीटों पर उद्धव की पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि एक सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार लड़ाएगी.

कांग्रेस ने जताई थी नाराजगी

बता दें कि कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी एमएलसी चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी. कांग्रेस ने उद्धव सेना से अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के लिए कहा था.

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपना विरोध जताते हुए कहा था, ‘उद्धव ठाकरे ने गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) सहयोगियों से परामर्श किए बिना नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस द्वारा तय किए गए उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बना दिया. हमें उम्मीद थी कि (महा विकास अघाड़ी) घटक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही उम्मीदवारों और सीटों को अंतिम रूप दिया जाएगा’.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अजित पवार की NCP ने मुस्लिमों को लेकर किया बड़ा ऐलान, उठाने जा रही ये कदम

हालांकि बाद में दोनों के बीच आपसी सहमति से सीट बंटवारा हो गया है. तीन सीटों पर उद्धव के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि एक सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago