देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, तीन जवान घायल, कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. वहीं इस मुठभेड़ में तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए.

Kulgam मुठभेड़ में तीन जवान घायल

घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है. घेराबंदी वाले इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने गुडार वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही संयुक्त बल करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.” संयुक्त बलों ने जम्मू-कश्मीर में आक्रामक आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू कर दिए हैं. ये अभियान आतंकवादियों, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं (ओजीडब्ल्यू) और समर्थकों के खिलाफ लक्षित हैं.

सुरक्षा बलों ने क्या कहा ?

सुरक्षा बलों का मानना है कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए, केवल बंदूकधारी आतंकवादियों के सफाए पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि आतंकवाद को बनाए रखने में मदद करने वालों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ स्थगित होने के बाद, आतंकवादियों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के प्रयास किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा है जिसकी सुरक्षा सेना करती है. नियंत्रण रेखा के अलावा, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में लगभग 240 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है जिसकी सुरक्षा भी बीएसएफ करती है.

पाकिस्तान की मदद से आतंकवादी संगठन विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादियों के लिए भारतीय सीमा में हथियार, ड्रग्स और नकदी गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली में खौफनाक वारदात, सीने में धंसे चाकू लेकर थाने पहुंचा 15 साल का छात्र, तीन नाबालिग गिरफ्तार

बीएसएफ विशेष ड्रोन रोधी तकनीक का उपयोग कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवाद के संचालकों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जारी रखने के लिए ड्रोन का उपयोग करने से रोका जा सके. तस्करों पर भी सुरक्षा बलों की नजर है. ऐसा माना जाता है कि ड्रग तस्करी और हवाला मनी रैकेट से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल अंततः आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 minute ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

16 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

35 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

48 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago