देश

370 हटने के बाद कश्मीर आज शान्ति और विकास की ओर अग्रसर: मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के कोई भी प्रयास कामयाब नहीं होने दिए जायेंगे. पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. इस हमले में लिप्त आतंकियों की पहचान कर ली गयी है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

जम्मू कश्मीर आज शान्ति के मार्ग पर चल रहा है. स्थानीय प्रशासन और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जम्मू कश्मीर को गाँधी के सपनों का राज्य बनाने की और हम अग्रसर हैं.  सिन्हा आज तीस जनवरी मार्ग स्थित गाँधी स्मृति में ‘जम्मू और कश्मीर-शांति की ओर’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने की. व्याख्यान से पूर्व उन्होंने यहाँ गाँधी आर्ट गैलरी का भी उदघाटन किया.

सिन्हा ने कहा कि 2019 में धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में कम समय में समावेशी विकास हुआ है. डेढ़ लाख करोड़ के हाईवे बनाये गए हैं. 5000 से ज्यादा होटल खुले हैं. 1013 नए स्टार्टअप आरम्भ किये हैं, जिसमें अधिकाँश का नेतृत्व स्थानीय महिलायें कर रही हैं. कश्मीर अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है.

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बिना हिंसा के चुनाव

भारत सरकार की सभी योजनायें कश्मीर के अंतिम व्यक्ति तक पंहुच रही है. यहाँ पहले होने वाली पत्थरबाजी अब इतिहास की बातें हैं. घाटी में लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में विपक्ष की आशंका के बावजूद कहीं एक गोली नही चली. हालांकि कुछ लोगों को घाटी की यह बदली हवा रास नहीं आ रही, लेकिन प्रधानमन्त्री मोदी की प्रेरणा से राज्य में भेदभाव के बिना सबका साथ और सबका विकास की गाथा लिखी जा रही है.

इस अवसर पर  विजय गोयल ने घाटी में शान्ति बहाली के प्रयासों के लिए  सिन्हा की तारीफ की. उन्होंने बताया कि कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम था, जिससे कश्मीर घाटी, जो वर्षों तक अशांति और अलगाववाद का केंद्र रही, अब शांति, बुनियादी ढांचे, सुशासन, संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र विकास में उल्लेखनीय सुधार का साक्षी बन रही है.

गोयल ने गांधी और कश्मीर के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी ने दंगों के समय में भी कश्मीर में शान्ति की प्रशंसा करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर शान्ति का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि गाँधी स्मृति में हमने आज से गाँधी आर्ट गैलरी का शुभारम्भ किया गया है. इसके माध्यम से स्थापित कलाकारों के साथ उभरते हुए कलाकारों को भी कलात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया जाएगा.


ये भी पढ़े: देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को गोल्डन ऑफर, मान गए तो महाराष्ट्र में आएगा सियासत में भुचाल


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

7 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

21 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

32 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

44 minutes ago