देश

J&K Election 2024: अंतिम चरण में 39 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

Jammu Kashmir Phase 3 Elections 2024: जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है. इसमें 39.18 लाख मतदाता जम्मू के मैदानों से लेकर कश्मीर के पहाड़ों तक फैले 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं. जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा सीटें हैं, जबकि बारामुला में सात, बांदीपोरा में तीन और कुपवाड़ा जिले में छह सीटें हैं.

तीसरे चरण के लिए 5,030 मतदान केंद्र

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतदाताओं के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं. कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए भी विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है.

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम, मतदाता सूची आदि मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान कर्मचारी अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। बारामुला और कुपवाड़ा जिलों के कुछ मतदान केंद्र नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब स्थित हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं, ताकि मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जा सके.

जम्मू और घाटी में असाधारण सुरक्षा व्यवस्था

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “जम्मू और घाटी में असाधारण सुरक्षा व्यवस्था के कारण विभिन्न मतदान केंद्रों के आसपास के क्षेत्र पर नियंत्रण, मतदान कर्मियों और आम जनता के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आने-जाने की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है.”

अधिकारी ने बताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में और खासकर मंगलवार को मतदान वाले जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से रोका जा सके.

विभिन्न राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा किए गए जोरदार प्रचार को देखते हुए ऐसा लगता है कि मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए आएंगे. पहले दो चरण के चुनाव 18 और 25 सितंबर को हुए थे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

31 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

32 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago