देश

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत: राजौरी-पुंछ में फ्लैश फ्लड-भूस्खलन से 10 की मौत, अमित शाह का एक्शन प्लान शुरू

Jammu Kashmir Flash Flood: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है. प्रशासन को आशंका है कि राहत और खोज अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.

सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ के सुरनकोट इलाके में हुआ है. यहां अचानक आए तेज पानी और मलबे की चपेट में कई घर आ गए. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित कुल नौ लोगों की जान चली गई. वहीं हवेली क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है. कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों का सामान भी पानी और मलबे में बह गया.

बचाव अभियान जारी

बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन इसके बावजूद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं. SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं. जिन स्थानों तक सड़क के रास्ते पहुंचना मुश्किल हो गया है, वहां नावों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है. लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है.

प्रशासन ने कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. राहत शिविरों में भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश में भी बिगड़े हालात

जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में लाहडू-सिंहुंता सड़क पर बड़ा भूस्खलन हुआ, जहां देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा. इससे पूरा मार्ग बंद हो गया और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई.

राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था. यदि उस समय यातायात चल रहा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था. यह सड़क धर्मशाला, चंबा और डलहौजी को जोड़ने वाला अहम मार्ग है, इसलिए इसके बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां मिलकर राहत कार्यों को तेज करने में जुटी हैं. प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.


ये भी पढ़ें: मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में बवाल: बागी TMC सांसदों को देख विपक्ष का वॉकआउट, बाद में हुए शामिल


अगले कुछ दिन भी चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पुंछ में 77 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और कुछ स्थानों पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर पहुंच गया है.

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी समेत कई जिलों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

3 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

10 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

12 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

16 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

19 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

27 minutes ago