देश

राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन: नौवें दिन भी दहल रहा दोरिमल का इलाका, सेना की स्पेशल फोर्सेज ने डाला डेरा

Rajouri Anti-Terror Mission: रवि शर्मा/राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दोरिमल इलाके में आतंकियों के खात्मे के लिए शुरू किया गया सुरक्षाबलों का साझा अभियान आज नौवें दिन भी लगातार जारी है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. देश के जांबाज सैनिक दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच जान हथेली पर रखकर हर एक कोने को खंगाल रहे हैं ताकि छिपे हुए दुश्मनों का नामोनिशान मिटाया जा सके.

स्पेशल फोर्सेज और जवानों ने घेरा पूरा इलाका

इस बड़े सर्च ऑपरेशन की कमान किसी एक टीम के हाथ में नहीं है, बल्कि देश की सबसे घातक टुकड़ियां मिलकर काम कर रही हैं. भारतीय सेना के साथ-साथ सेना की बेहद खतरनाक ‘स्पेशल फोर्सेज’, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवान इस पूरे मिशन में एक साथ जुटे हुए हैं. सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला था कि दोरिमल के जंगलों में दो से तीन खूंखार आतंकी पनाह लिए हुए हैं. इसी पुख्ता जानकारी के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र की ऐसी घेराबंदी की है कि परिंदा भी पर न मार सके.

रुक-रुक कर हो रही है भारी गोलीबारी

बीते नौ दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से कई बार रुक-रुक कर भीषण गोलीबारी भी हो चुकी है. घने पेड़-पौधों और पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर आतंकी खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे मुस्तैद जवान हर चाल को नाकाम कर रहे हैं. बिना थके और बिना रुके जवान बेहद सघन तलाशी अभियान (Intensive Search Operation) चला रहे हैं. स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी खास एहतियात बरती जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड से भारत लौटे 11वीं सदी के चोल ताम्र-पत्र, हर देशवासी के लिए गर्व का पल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago