उत्तर प्रदेश

‘कुर्बानी के नाम पर मर्डर करने वालों का यही अंत…’, सूर्या के हत्यारे असद के एनकाउंटर पर क्या बोल गए संगीत सोम?

Ghaziabad Khoda Encounter Case update: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का एक और खौफनाक और सख्त चेहरा गाजियाबाद के खोड़ा में देखने को मिला है. बीती 28 तारीख को इलाके के युवक सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को गाजियाबाद पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ (Encounter) में ढेर कर दिया. पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में जहां असद मारा गया, वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा.

इस एनकाउंटर की खबर आते ही जहां पीड़ित परिवार ने राहत की सांस लेते हुए सरकार का शुक्रिया अदा किया है, वहीं बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयानों ने इस मामले को पूरी तरह से ‘सांप्रदायिक और सियासी’ रंग दे दिया है.

‘कुर्बानी के नाम पर हत्या बर्दाश्त नहीं'(Sangeet Som statement)

असद के एनकाउंटर की खबर मिलते ही पश्चिमी यूपी के कद्दावर बीजेपी नेता संगीत सोम ने गाजियाबाद पुलिस को खुली बधाई दी और अपने बयान से विपक्ष पर बड़ा हमला बोल दिया. संगीत सोम ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए. अगर ऐसी खराब मानसिकता के लोग देश में रहे, तो भारत को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी.

उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘कुर्बानी’ के नाम पर बेकसूरों की हत्या करने वालों का यही हश्र होना चाहिए. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी साफ कर दिया कि यूपी में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

कैसे शुरू हुआ खूनी विवाद?

इस पूरे खूनी ड्रामे (Ghaziabad Khoda Encounter Case) की शुरुआत 28 मई 2026 को गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई थी. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सूर्या चौहान और आरोपी असद के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. 28 मई की शाम को यह विवाद इतना बढ़ गया कि असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहद बेरहमी से सूर्या चौहान की हत्या कर दी.

इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे खोड़ा इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें असद और उसके गैंग की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं, जिसका क्लाइमेक्स आज सुबह इस एनकाउंटर के साथ खत्म हुआ.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की आम किसानों की सराहना, भारतीय आमों की वैश्विक पहचान पर दिया जोर

खोड़ा पहुंचे मंत्रियों और वीएचपी नेताओं का तांता

सूर्या की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के बाद सरकार और हिंदूवादी संगठन पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. साहिबाबाद से विधायक और यूपी सरकार में मंत्री सुनील शर्मा तुरंत सूर्या के घर पहुंचे और उन्होंने दोटूक कहा कि योगी सरकार जो कहती है, वो जमीन पर करके दिखाती है. अपराधियों को उनके किए की सजा ऑन-द-स्पॉट मिल रही है.

वहीं, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा भी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे. वीएचपी ने परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और न्याय संहिता व नए कानूनों के तहत बाकी आरोपियों पर भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई (Ghaziabad Khoda Encounter Case)  का संदेश दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago