देश

Jammu Kashmir: पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देगी सरकार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

पिछले चार दिन से सीमा पर हो रही गोलीबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सहित कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है.

बुधवार को पुंछ में 12 नागरिक मारे गए, जबकि शुक्रवार को उरी और पुंछ में दो अन्य आम लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तानी गोलाबारी में शनिवार सुबह एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच अन्य नागरिकों की जान चली गई.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी के कारण निर्दोष लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी सरकार हमारे लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है.”

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए पोस्ट में कहा गया है कि हालांकि कोई भी मुआवजा किसी प्रियजन की जगह नहीं ले सकता है या परिवार को हुए आघात को ठीक नहीं कर सकता है, लेकिन समर्थन और एकजुटता के संकेत के रूप में सभी मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, “दुख की इस घड़ी में हम हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं.”

पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. गत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है.

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की मौत हो गई.

आईएएनएस

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago