भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने एक बड़ा बयान दिया है. चीन ने साफ कहा है कि वह हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह भरोसा दिलाया.
इस बातचीत में वांग यी ने कहा कि चीन, पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता की पूरी तरह से रक्षा करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह रिश्ता और गहरा होगा.
चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन, पाकिस्तान के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ा रहेगा और उसे पूरा समर्थन देगा.
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…