देश

Jammu Kashmir: जम्मू के सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया. एडीजीपी (जम्मू जोन) मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सिधरा इलाके को घेर लिया. इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू हो गई, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

सिधरा जम्मू शहर के बाहरी इलाके में घनी आबादी वाला इलाका है. इस इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ (Sidhra Encounter) के बारे में ADGP जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताते हुए कहा, “26 जनवरी के मद्देनज़र बोर्डर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया था, आज सुबह एक ट्रक की गतिविधी देखी गई. इसका पीछा करके रोका गया, तभी ड्राइवर भाग खड़ा हुआ.”

ये भी पढ़ें: Congress Foundation Day: कांग्रेस के उतार-चढ़ाव का गवाह रहा है 24 अकबर रोड, आंग सान सू भी रह चुकी हैं यहां

ये भी पढ़ें: Covid India: भारत में एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 14 फीसदी उछाल, क्या चौथी लहर का संकेत? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पिछले हफ्ते लश्कर के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया था ढेर

उन्होंने कहा, “ट्रक की तलाशी के दौरान फायरिंग हुई, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. आशंका है कि यह काफी बड़ा ग्रुप था, यह ऑपरेशन 7 बजे के आसपास चलाया गया.” एक हफ्ते पहले भी सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ के दौरान, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादियों को मार गिराया था. इनमें से आतंकी लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने का आरोपी था. उसने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या की थी. वहीं उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था. आतंकवादियो को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई. बता दें कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन को तेज कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

2 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

3 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

5 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

26 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

36 minutes ago

हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा

हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…

42 minutes ago