मनोरंजन

Salman Khan Birthday: सलमान के दीदार को उमड़े फैंस, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने बरसाए डंडे, देखें Video…

Salman Khan Birthday:  बॉलीवुड के दबंग खान ने मंगलवार को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को लोगों पर लाठी चार्ज करना पड़ा.

पुलिस ने भीड़ पर की लाठीचार्ज

सलमान खान के घर के बाहर ऐसी भीड़ को देखकर तो आप भी ऐसा ही कहेंगे. है ना? लेकिन इस भीड़ और उसकी चाहत ने मुंबई की पुलिस को मुश्किल में डाल दिया. सलमान के चाहने वाले उनके दीदार के लिए इतने बेसब्र हो गए कि अपनी लाइन से ही बेकाबू हो गए. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इक्ट्ठा हुए फैंस का उमड़ा हुजूम, पुलिस को इतना मजबूर कर गया कि उन्हें संभालने के लिए लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा.

लाठीचार्ज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खड़े सलमान खान के फैंस बेकाबू होते दिख रहे हैं. उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. वीडियो में पुलिस के लाठी चार्ज के बाद जैसे भगदड़ की मच गई, लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहें हैं.

सलमान खान ने फैंस का किया शुक्रिया

दरअसल सलमान खान हर साल अपने बर्थडे के मौके पर घर की बालकनी में आते हैं और फैंस की तरफ वेव करते हैं. बर्थडे की एक रात पहले से ही फैंस बाहर रोड पर इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैं. बस इस आस में कि कब सलमान खान बालकनी में आएंगे और फैंस को वेव कर शुक्रिया अदा करेंगे. जिससे चाहने वालों को सलमान की एक झलक, दिख जाएगी.

ये भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: बर्थडे पार्टी से निकलते ही सलमान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया किस, जानिए शादी को लेकर दबंग खान ने क्या कहा था

बता दें कि सलमान खान ने फैंस का शु्क्रिया करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है. जहां वो अपने घर के बालकनी में खड़े दिख रहे हैं. वहीं नीचे बड़ी तादाद में लोग मौजूद हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, आप सभी का शुक्रिया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

8 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

19 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

48 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

57 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

59 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago