देश

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में CRPF के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) में शनिवार को छिपे हुए आतंकवादियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों (Security Forces) के बीच जारी गोलीबारी में CRPF के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खानयार इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया.

श्रीनगर शहर में 10 साल बाद मुठभेड़

एक अधिकारी ने कहा, “जैसे ही सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी जारी है.” श्रीनगर शहर के बीचों-बीच 10 साल से ज्यादा समय बाद मुठभेड़ की घटना हुई है.

यह क्षेत्र कभी अलगाववादी भावनाओं का केंद्र था और आतंकवादी इस क्षेत्र में खुलेआम घूमते थे. धीरे-धीरे सुरक्षा बलों ने इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी हासिल की. ​​ऐसा माना जा रहा था कि श्रीनगर शहर, और खास तौर पर शहर के निचले इलाकों, से आतंकवाद का सफाया हो चुका है. हालांकि खानयार क्षेत्र में चल रही गोलीबारी से इस धारणा को धक्का लगा है.

अनंतनाग में भी मुठभेड़ की घटना

एक अन्य जारी अभियान में अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. शुक्रवार को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के मगाम क्षेत्र के मजहामा गांव में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो गैर-स्थानीय मजदूरों संजय और उस्मान को गोली मारकर घायल कर दिया था. दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई.

पिछले महीने आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कंपनी के छह गैर-स्थानीय कर्मचारियों और एक स्थानीय डॉक्टर की हत्या कर दी थी. कर्मचारी गगनगीर से सोनमर्ग पर्यटक स्थल तक एक सुरंग परियोजना पर काम कर रहे थे जिसके पूरी होने के बाद श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग हर मौसम में खुला रहेगा और इलाके में आर्थिक विकास और रोजगार पैदा होंगे.


ये भी पढ़ें- वक्फ भूमि विवाद: CM सिद्धारमैया ने किसानों को भेजे गए नोटिस तत्काल वापस लेने का दिया आदेश


इसके बाद एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गुलमर्ग के बूटा पाथरी इलाके में सेना के तीन जवानों और दो गैर-सैनिक पोर्टरों की हत्या कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

48 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago