सीएम आतिशी के गेट पर गंदा पानी डालती स्वाति मालीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के घर पहुंची और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया. स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था. अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा.
स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं द्वारका के सागरपुर में गई थी. वहां पर लोगों ने मुझे बुलाया था, क्योंकि वहां की बहुत बुरी हालत है. मैंने वहां देखा कि सारी सड़कें टूटी-पड़ी हैं. गली-गली में गंदगी फैली हुई है और पीने के पानी का बुरा हाल था. मैंने जब एक घर का नल खोला, तो पीने के लिए काला पानी निकलने लगा. उसी पानी को बोतल में भरकर मुख्यमंत्री को दिखाने लेकर आई हूं.”
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री आतिशी को बताना चाहती हूं कि दिल्ली में जगह-जगह काला और पीला पानी आ रहा है. इससे जनता परेशान है.”
स्वाति ने आरोप लगाया, “जब मुख्यमंत्री का घर बनता है, तो उसके अंदर 15 करोड़ की लागत लगती है और उसमें वॉटर एंड सैनिटेशन सिस्टम बनाया जाता है. ये नेता दिल्ली की जनता को मरने के लिए छोड़ देते हैं. अभी दीपावली का त्योहार था, फिर छठ आने वाला है, आज गोवर्धन पूजा है और यह है दिल्ली सरकार का तोहफा दिल्ली वालों के लिए.”
स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा, “अगले 15 दिन में यह हालत ठीक नहीं किए गए, तो अभी एक बोतल लेकर आए हैं, एक सैंपल के तौर पर, इसके बाद लोगों के घरों से गंदे पानी को भर कर टैंकर में लेकर आएंगे और मुख्यमंत्री के घर के बाहर डालूंगी.”
-भारत एक्सप्रेस
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…
Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…
US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…
Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…
Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…