जमुई में युवती से दरिंदगी का वीडियो हुआ वायरल (इमेज-X.com)
रिपोर्ट- आशुतोष/पुरुषोत्तम कुमार
Jamui Viral Video: बिहार सरकार की तरफ से लगातार दावे किए जाते हैं कि बिहार की बेटियां रात को 12:00 बजे भी घर से बाहर निकल सकती है. मगर जिस तरह से बीती रात बिहार के जमुई जिले से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है उसने न केवल मानवता को शर्मसार कर दिया है बल्कि बिहार सरकार की साख पर भी सवार खड़े कर दिए हैं. दरअसल लड़की से छेड़खानी का यह वीडियो बिहार के लखीसराय जमुई के बॉर्डर का से वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होते ही बिहार की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है. बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है.
इस घटना को लेकर राजद की MLC उर्मिला ठाकुर ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है लेकिन खुलेआम छेड़खानी किया जा रहा है. सरकार का इकबाल खत्म हो गया है, झूठी दलील दे रही है. सरकार खुद बताए कि ऐसे लोगों का कब एनकाउंटर करेगी और कब हमारे राज्य की लड़कियां सुरक्षित रहेगी.
इस घटना को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की. जदयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है. सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी कि फिर से इस तरीके की घटना करने की हिम्मत ना कर सके. कुछ ऐसे सिरफिरे लोग हैं, लेकिन इसके लिए प्रावधान बनाए गए हैं उसके तहत कार्रवाई होगी.
इस घटना को लेकर बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह काफी निंदनीय है और ऐसे वीडियो कि भले समाज में किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता. हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और ऐसे लोगों के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता है वह जेल. ऐसे लोग जहां कहीं भी होंगे सरकार ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें उनकी असली जगह पर पहुंचाएगी. उनके द्वारा किए गए कुकृत्य की उन्हें बहुत जल्द सजा भी मिलेगा.
पूरे मामले को लेकर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि जिला अधिकारी से वार्ता हुई है और कार्रवाई जारी है. बेटियों के लिए जो भी कदम उठाना होगा उठाया जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आज सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर टाउन थाना में FIR दर्ज की और त्वरित छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है.
SP जमुई विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हमने पीड़िता की पहचान की. पीड़िता के पिता के लिखित बयान पर आज ही टाउन थाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल को रिलोकेट और रीकंस्ट्रक्ट किया गया है. वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है. अब तक की जांच में 5 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 3 को मंडवा गांव, टाउन थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए युवकों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें उक्त वायरल वीडियो मौजूद है.
ये भी पढ़ें- दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार
SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि बाकी बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…