Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार

Delhi Sadar Bazar News: दिल्ली के सदर बाजार में रात 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली 10 वर्षीय छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी टेलर मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सदर बाजार इलाके में 10 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी मकसूद को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

(PC: भारत एक्सप्रेस)

Delhi Sadar Bazar News: राजधानी दिल्ली के थाना सदर बाजार इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. रात के समय पढ़ाई का सामान खरीदने घर से बाहर निकली कक्षा छह की 10 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी दुकान के टेलर ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दुकान के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रात 11 बजे स्टेशनरी का सामान लेने निकली कक्षा छह की 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के टेलर मकसूद (56) ने हाथ-पैर बांधकर दुकान में दुष्कर्म किया. 16 सितंबर की रात मिली PCR कॉल पर संज्ञान लेते हुए महिला पुलिस थाने में POCSO, दुष्कर्म और बंधक बनाने का केस दर्ज किया गया. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

स्टेशनरी लेने निकली थी 10 साल की मासूम

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है. 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे बच्ची अपने घर से पास ही की दुकान पर कॉपी-पेन और स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए निकली थी. इसी दौरान पड़ोस में टेलरिंग का काम करने वाले 56 वर्षीय आरोपी मकसूद की नीयत बिगड़ गई और उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुला लिया.

हाथ-पैर बांधकर दुकान के अंदर की दरिंदगी

आरोप है कि आरोपी मकसूद ने दुकान का शटर गिराकर मासूम को बंधक बना लिया. उसने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए ताकि वह शोर न मचा सके और फिर उसके साथ यौन अपराध (दुष्कर्म) किया. देर रात करीब 11 बजे जब पुलिस को इस मामले की PCR कॉल मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए.

POCSO और बंधक बनाने की धाराओं में FIR, आरोपी जेल भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पीड़िता की शिकायत पर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के महिला पुलिस थाने में गुरुवार को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बंधक बनाने समेत संबंधित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-चुन्नी से लटका मिला इकलौता बेटा! अमृतसर में 12 साल के मासूम की मौत पर पिता ने क्यों जताया शक?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital