उत्तर प्रदेश

योगी सरकार परंपरा और स्थानीय संस्कृति को देगी मंच, क्षेत्र की विशेषता के अनुसार तैयार होंगे गो-पर्यटन के अलग-अलग मॉडल

अब उत्तर प्रदेश के गांवों में बनी गोशालाएं केवल पशुओं को रखने की जगह तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ये हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन की असली पहचान बनने जा रही हैं. योगी सरकार के नए विजन के तहत राज्य की चुनिंदा गोशालाओं, कान्हा हाउस और बड़े गो-संरक्षण केंद्रों को ‘गो-पर्यटन’ (Cow Tourism) से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

इस योजना का मुख्य मकसद यह है कि जब कोई सैलानी या बाहरी व्यक्ति गांव में आए, तो वह सिर्फ एक गोशाला न देखे, बल्कि वहां की मिट्टी की खुशबू, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली को करीब से महसूस कर सके. हर इलाके की खूबी अलग होती है, इसलिए गो-पर्यटन का यह मॉडल हर जगह एक जैसा नहीं होगा. कहीं की लोक कला, कहीं का खास खान-पान तो कहीं ग्रामीण परिवेश इस पर्यटन का मुख्य आकर्षण बनेगा.

मांगलिक कार्यक्रमों के लिए खुलेंगे दरवाजे

इस नई व्यवस्था के तहत चुनिंदा गोशालाओं में सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी सुविधा दी जाएगी. यानी अब गोशालाएं केवल रोजमर्रा की देखरेख तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि गांवों के पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजनों का भी हिस्सा बनेंगी. इससे इन परिसरों का दायरा बढ़ेगा और ग्रामीण परिवेश के बीच लोग अपने पारंपरिक आयोजन आसानी से कर सकेंगे.

स्थानीय लोगों और कारीगरों के लिए रोजगार के नए रास्ते

जब गांवों में गो-पर्यटन शुरू होगा और बाहर से सैलानी आएंगे, तो इसका सीधा फायदा वहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा. गांव के कारीगर, छोटे दुकानदार, स्वयं सहायता समूह (SHG) और खान-पान का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. जब पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, तो स्थानीय उत्पादों और कला की मांग भी बाजार में खुद-ब-खुद बढ़ेगी, जिससे गांवों की लोकल इकॉनमी मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के पीछे पहुंचा थाने, फिर ऐसा क्या हुआ कि बाथरूम में फंदे पर लटका प्रतापगढ़ का युवक?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

55 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago