Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में एक रोचक या यूं कहें कि विवादास्पद जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर दो राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता के रूप में दर्ज हैं. हालांकि, उनकी टीम के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद प्रशांत किशोर बिहार के मतदाता बने.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर का पता पश्चिम बंगाल में 121 कालीघाट रोड दर्ज है. यह पता भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यालय का स्थान है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा क्षेत्र है. साथ ही उनका मतदान केंद्र बी. रानीशंकारी लेन स्थित सेंट हेलेन स्कूल में रजिस्टर्ड है. वहीं उनका नाम बिहार के ससाराम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करगर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता के रूप में दर्ज है.
सुत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपने पश्चिम बंगाल वाले मतदाता कार्ड को रद्द करने के लिए आवेदन किया है. हालांकि, उन्होंने आवेदन के अपडेट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. वहीं इस दावे को लेकर प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने टिप्पणी देने पर चुप्पी साधी हुई है.
बता दें किशोर ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया था.
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 और 18 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक स्थानों पर या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति अपना निवास स्थान बदलता है, तो वह फॉर्म 8 भरकर अपने मतदाता पंजीकरण को नए पते पर ट्रांस्फर कर सकता है या गड़बड़ी में सुधार कर सकता है.
बता दें कि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही है, जिसका मतदान दो चरणों में होना है. पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Explainer: प्रशांत किशोर बिहार के किस CD Ratio की बात कर रहे हैं, बिहार का कितना है?…समझिए 26 लाख करोड़ का पूरा गणित
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…