Gold Silver Price Today: मंगलवार, 28 अक्टूबर को छठ पर्व का आखिरी दिन है, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी गिरावट दिख रही है. इस गिरावट का सीधा असर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों की परिस्थितियों पर भी पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए ये समय अच्छा है.
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के चलते दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं चांदी का रेट घटकर 1,45,031 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi Gold Price) 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गई है, जबकि चांदी 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध में सोना 1,21,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का वायदा भाव भी घटकर 1,45,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. कॉमेक्स बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत गिरकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रह गया. विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 2.38 प्रतिशत गिरकर 4,015.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि हाजिर चांदी 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.60 डॉलर प्रति औंस रही.
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी. इससे पहले शनिवार को यह 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये की कमी के साथ 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. चांदी के दामों में भी सोमवार को 4,250 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि शनिवार को यह 1,55,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने निवेशकों की रुचि बढ़ी है, जिसके कारण सोने-चांदी जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों पर दबाव बढ़ गया है. अमेरिका-चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते के संकेतों के चलते इनकी कीमतों में कमजोरी आई है.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: छठ पूजा का ‘उषा अर्घ्य’ के साथ समापन, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…