देश

UP Politics: “भाजपा को किया जाएगा सत्ता से बाहर, NDA गठबंधन में है फूट…”, बागपत में गरजे जयंत चौधरी, कांग्रेस से अखिलेश की नाराजगी को बताया जायज

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए रालोद मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) लगातार प्रदेश के तमाम हिस्सों के दौरे कर रहे हैं और भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साध रहे हैं. एक कार्यक्रम को लेकर बागपत पहुंचे जयंत एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ खड़े दिखाई दिए और कांग्रेस से उनकी नाराजगी को जायज बताया. इसी के साथ कहा कि मध्य प्रदेश में सपा का भी अस्तित्व है. अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकार को सत्ता से बाहर करके रहेंगे. इस मौके पर उन्होंने एनडीए गठबंधन में फूट का भी दावा किया. साथ ही बताया कि रालोद का राजस्थान में कांग्रेस के साथ समझौता हो चुका है.

बता दें कि जयंत चौधरी एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने बागपत के खेकडा कस्बा पहुंचे थे. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जयंत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) में फूट के सवाल पर जयंत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और उल्टा एनडीए गठबंधन पर ही निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. इसी के साथ राजस्थान का हवाला देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला राजस्थान में अलग चुनाव लड़ रहे हैं. मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है. जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए के घटक दल दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन तालमेल न होने का कारण आज अकेले ही चुनावी मैदान में डटे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: अवैध वसूली कर रहे सिपाहियों को भाजपा विधायक ने पकड़ा रंगे हाथ, SP ने आरोपों को किया खारिज

जयंत ने की स्टेडियम निर्माण की मांग

इस मौके पर जयंत चौधरी ने खेल और खिलाड़ियों के हित में अपनी बात रखते हुए देश के ढाई लाख ग्राम पंचायत में स्टेडियम निर्माण की मांग की. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोच की नियुक्ति होने से खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी. साथ ही स्टेडियम में प्रशिक्षण से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी. रालोद प्रमुख ने कहा कि जब युवा मेडल जीतेंगे तो देश का नाम रोशन ही होगा. स्टेडियम का निर्माण होने से युवा पीढ़ियों का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा. इस मौके पर उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन का विरोध किया. इसी के साथ दावा करते हुए कहा कि, कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago