देश

Bihar News: तेजस्वी से मिलने RJD दफ्तर पहुंची थी आंगनबाड़ी सेविका, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar News: नीतीश कुमार का ‘सेक्स ज्ञान’ वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ, उधर पटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. राज्यकर्मी का दर्जा मांग रही महिला कर्मचारियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा है. इतना ही नहीं पुलिस ने महिलाओं के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.

बता दें कि आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाएं आरजेडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थी. उन्होंने सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा दने की मांग की है. गुरुवार को महिलाएं जब प्रदर्शन कर रही थी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो तेजस्वी से मिलने आरजेडी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए थे.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

इससे पहले विधानसभा में नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली. लेकिन इसके बाद भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में महिलाएं उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इससे पहले मंगलवार को भी राज्य की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपनी कई मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन किया था और नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाये थे. विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ने हमास के नाम पर मांगे वोट, कहा- हम फिलिस्तीन के साथ हैं, वीडियो वायरल

सैलरी बढ़ाने की मांग

जब महिलाएं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाई. महिलाओं को काफी चोटें आई हैं. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार से मांग की है कि उनका मासिक वेतन बढ़ाकर 25,000 किया जाए और आंगनवाड़ी सहायिकाओं का वेतन 18,000 किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

9 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

11 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

22 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

23 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

29 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

36 minutes ago