देश

7 घंटे तक तड़पता रहा JDU विधायक का बेटा, क्या मौत के लिए दोषी है नवादा की अस्पताल? FIR दर्ज

नवादा/अमन: बिहार के नवादा जिले में JDU विधायक विभा देवी और पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार की मौत के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. सड़क हादसे में घायल अखिलेश की मौत को परिजनों ने महज एक हादसा नहीं, बल्कि ‘मेडिकल लापरवाही और लालच’ का नतीजा बताया है. इस मामले में नवादा के केंदुआ स्थित धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, 19 मार्च 2026 को अखिलेश कुमार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं. हादसे के तुरंत बाद उन्हें धर्मशीला देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दावा किया जा रहा है कि जब अखिलेश को अस्पताल लाया गया, तब वे पूरी तरह होश में थे और अपनी स्थिति खुद बता रहे थे.

‘पैसे के लालच में 7 घंटे तक तड़पाया’

पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दोपहर 1 बजे ही जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि अखिलेश को गंभीर आंतरिक चोट है और खून का थक्का जम रहा है. इसके बावजूद, विशेषज्ञ डॉक्टरों (Specialists) की अनुपलब्धता के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें रेफर नहीं किया.

आरोप है कि पैसे ऐंठने के लालच में अस्पताल ने जानबूझकर अखिलेश को करीब सात घंटे तक रोके रखा. यहां तक कि गंभीर हालत होने के बावजूद वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई. अंततः नालंदा से एंबुलेंस बुलाकर उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन देरी के कारण रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

CCTV फुटेज खंगाल रही नवादा पुलिस

इस घटना के बाद राजबल्लभ प्रसाद ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अस्पताल के मालिक, प्रशासक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ IPC की धारा 304A (लापरवाही से मौत) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. जांच के लिए पुलिस ने मुख्य साक्ष्य के रूप में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिकॉर्ड, एक्स-रे रिपोर्ट और रेफरल दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

52 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago